टिंबर में लगी आग, तीन ट्रक लकड़ी स्वाहा

Updated:
विज्ञापन
टिंबर में लगी आग, तीन ट्रक लकड़ी स्वाहा

शहर के जमुवादाग स्थित नूर साव टिंबर में रविवार को अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

खूंटी. शहर के जमुवादाग स्थित नूर साव टिंबर में रविवार को अचानक आग लग गयी. यह टिंबर रांची निवासी रजाक खान का बताया जा रहा है. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस और अग्निशमन वाहन तत्काल मौके पर पहुंची. अग्निशामक वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसपास फैली बड़ी-बड़ी झाड़ियों की सफाई के दौरान किसी ग्रामीण द्वारा झाड़ियों में आग लगायी गयी थी. तेज हवा के कारण आग की लपटें पास ही स्थित टिंबर गोदाम में रखी लकड़ियों तक पहुंच गयी. जिससे गोदाम में रखे लकड़ियों में आग लग गयी. आग की चपेट में आने से टिंबर में रखे लगभग तीन ट्रक लकड़ी के बोटों का एक हिस्सा जल गया है. घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिला महासचिव जुनेद अहमद भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola