कृषि जमीन अधिग्रहण पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
Author Akhilesh mahto
Updated:
विज्ञापन

कृषि जमीन पर रोड निर्माण कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर शुक्रवार को किसानों ने भारी विरोध जताया.
विज्ञापन
सोनाहातू/राहे.
कृषि जमीन पर रोड निर्माण कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर शुक्रवार को किसानों ने भारी विरोध जताया. मांझीडीह, कुबाडीह, पुरनानगर महेशपुर, खाटंगा, डोमनडीह के किसानों ने अपने कृषि जमीन को लेकर महेशपुर में हल-कुदाल लिये विरोध प्रदर्शन किया. मुख्य वक्ता राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री को शत-प्रतिशत कृषि जमीन सड़क निर्माण के लिए नहीं देने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया है. उक्त गांवों में ग्रामसभा कर जमीन नहीं देने का फैसला भेजा जा चुका है. पेसा नियमावली लागू होने के बाद बिना ग्रामसभा के जमीन अधिग्रहण नहीं किया जा सकता है. मौके पर महेशपुर ग्राम प्रधान अक्षय महतो, खाटंगा ग्राम प्रधान खेदन पातर, मुखिया कृष्ण पातर, कुबाडीह ग्राम प्रधान चंद्रिका प्रसाद गोंझू, नारायण महतो, गोबिंद महतो, पशुपति महतो, कार्तिक महतो, हेमंती देवी बसंती देवी, शीतला देवी, शकुंतला देवी, करुणा देवी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे.फोटो-1-सड़क निर्माण में कृषि भूमि अधिग्रहण का विरोध करते किसान.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










