बेहतर कृषि कार्य करने वाले किसान सम्मानित

Updated at : 24 Feb 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर कृषि कार्य करने वाले किसान सम्मानित

कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन कर उत्कृष्ट कृषि कार्य करने वाले क्षेत्र के किसानों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

किसान सम्मान समारोह को किसानों ने लाइव देखा प्रतिनिधि, तोरपा कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन कर उत्कृष्ट कृषि कार्य करने वाले क्षेत्र के किसानों को सम्मानित किया गया. जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, मुखिया शिशिर तोपनो व कृषि विज्ञान केंद्र तोरपा के अध्यक्ष डॉ दीपक राय ने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इसके पूर्व डॉ दीपक राय ने कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का हस्तांतरण सोमवार को भागलपुर, (बिहार) से किया. इसके तहत 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की गयी. कृषि विज्ञान केंद्र में इस कार्यक्रम को किसानों ने लाइव देखा. उन्होंने पीएम का भाषण लाइव सुना. इस दौरान पीएम ने कहा कि कृषि क्षेत्र में सरकार की यह योजना किसानों को नये तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने में मदद कर रही है. योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि किसानों के बीज, खाद, कृषि उपकरण और अन्य जरूरतों को पूरा करने में सहायक होती है. इसी लिए हमारे केंद्रों ने पिछले वर्षों में किसानों उन्नत बीज के 109 प्रजाति को देश के किसानों को समर्पित किया. कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ ओम प्रकाश कांटवा, डॉ निखिल राज एम, डॉ किशोर गव्हाने, डॉ मीर मुनिव रफीक, डॉ बृजराज शर्मा, आशुतोष प्रभात, धर्मेंद्र सिंह के साथ 170 से ज्यादा लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola