इवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा ने सोमवार को ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया.
खूंटी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा ने सोमवार को ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी दिपेश कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर उपस्थित रहे. उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अग्निशमन यंत्रों, इवीएम के रखरखाव और लॉग बुक की जांच की. वहीं तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क तथा अनुशासित रहने का निर्देश दिया. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम वेयर हाउस के रखरखाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के लिए कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










