सोनाहातू के कुआं में गिरा हाथी, छह घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया

Published by : AKHILESH MAHTO Updated At : 02 Apr 2026 7:12 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सारेयाद गांव के बाहर राजेंद्र महतो के घर के कुआं में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड में से एक हाथी कुआं में जा गिरा.

विज्ञापन

सोनाहातू. थाना क्षेत्र के सारेयाद गांव के बाहर राजेंद्र महतो के घर के कुआं में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड में से एक हाथी कुआं में जा गिरा. वन विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह छह घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जाता है कि हाथी के कुआं में गिरने के बाद रात में झुंड के अन्य हाथियों के द्वारा जोर-जोर से चिग्घाड़ने की आवाज से इलाका थर्रा उठा. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह होते ही सारेयाद निवासी राजेंद्र महतो के कुआं में हाथी गिरने की खबर आग की तरह फैल गयी. हाथियों ने राजेंद्र महतो के घर को भी तोड़ दिया है. जानकारी मिलते ही कुआं में गिरे हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और स्थानीय थाना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही वन विभाग के टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. विभाग के अधिकारियों ने तत्काल जेसीबी मशीन और दमकल गाड़ी मंगाया. लेकिन राजेंद्र महतो कुआं की क्षति को लेकर जोरदार आपत्ति जताने लगा. वन विभाग के अधिकारियों ने कुआं मालिक राजेंद्र महतो को मनाने की कोशिश की. अंततः एक लाख रुपए तत्काल क्षतिपूर्ति देने पर बात बनी. तब जाकर जेसीबी मशीन की मदद से कुआं एक रास्ता बनाया गया. कुआं में काफी देर तक फंसे रहे हाथी को जैसे ही बाहर निकलने का रास्ता दिखा आनन-फानन उछलता-कूदता हुआ बाहर निकलकर जंगल की ओर भाग गया.

फोटो-1- सारेयाद के कुंआ में गिरा हाथी

-2- क्षतिपूर्ति राशि देते वन विभाग अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि

3-कुऐं से बाहर निकलता हाथी

विज्ञापन
AKHILESH MAHTO

लेखक के बारे में

By AKHILESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola