विधायक सुदीप गुड़िया के प्रयास से उनुकदा गांव में पहुंची बिजली

Published by : SATISH SHARMA Updated At : 28 Jan 2026 6:31 PM

विज्ञापन

आजादी के बाद पहली बार उनुकदा गांव में बिजली पहुंची.

विज्ञापन

तोरपा. आजादी के बाद पहली बार उनुकदा गांव में बिजली पहुंची. विधायक सुदीप गुड़िया के प्रयास से तोरपा प्रखंड के उनुकदा गांव में मंगलवार से बिजली आपूर्ति शुरू हो गयी. मंगलवार को विधायक सुदीप गुड़िया ने ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन कर बिजली आपूर्ति शुरू करायी. उद्घाटन के बाद विधायक ने जैसे ही स्विच ऑन किया, उनुकदा गांव बिजली से जगमगा उठी. बिजली जलता देख गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी. मालूम हो कि तोरपा प्रखंड की जरिया पंचायत के उनुकदा गांव में पहली बार बिजली पहुंची है. इस गांव में 80 परिवार के लगभग 400 लोग अंधेरे में रह रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के लिए कई बार विभाग के पास आवेदन दिया था, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि बिजली लोगों की आधारभूत जरूरत है. जब विधायक नहीं बना था, तभी से इस गांव में बिजली पहुंचाने के लिए प्रयासरत था. आज वह दिन आ गया, जब उनुकदा में बिजली पहुंच गयी. उन्होंने चुनाव में लोगों से वादा किया था, उसे पूरा किया. जिप सदस्य सुशांति कोनगाडी ने कहा कि विधायक सुदीप गुड़िया जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं. मौके पर ग्राम प्रधान जोहन तोपनो, ग्रामसभा अध्यक्ष सेबेस्टीयन डोडराय,मुखिया विमला डोडराय, शिशिर तोपनो, जेम्स आईंद, शिवराम मुंडा, मुकेश सिंह, उदय चौधरी आदि उपस्थित थे.

आजादी के बाद पहली बार उनुकदा गांव में पहुंची बिजली

वर्षों से विभाग में आवेदन देकर बिजली की बाट जोह रहे थे उनुकदा गांव के ग्रामीण

बिजली लोगों की आधारभूत जरूरत : विधायक

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola