आज होगा खूंटी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का चुनाव

Updated:
विज्ञापन
आज होगा खूंटी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का चुनाव

बुधवार 18 मार्च को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर रानी टूटी के निर्वाचित होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर शहर का सियासी पारा लगातार चढ़ा हुआ है. बुधवार 18 मार्च को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा. उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड पार्षदों के बीच जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद तेज है. नगर परिषद के 19 वार्ड सदस्यों में से किसके सिर उपाध्यक्ष का ताज सजेगा, इसे लेकर राजनीतिक हलकों से लेकर आम लोगों के बीच चौक-चौराहों, चाय दुकानों और बाजारों में खूब चर्चा हो रही है. कोई जातीय समीकरण की बात कर रहा है, तो कोई पार्टी लाइन और व्यक्तिगत संबंधों को निर्णायक मान रहा है. कई लोग अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच तालमेल को भी महत्वपूर्ण बता रहे हैं. सबकी नजर बुधवार को होनेवाले चुनाव पर टिकी है. देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम समय में किसे बहुमत मिलता है और नगर पंचायत का नया उपाध्यक्ष कौन बनता है.

सुबह 11 बजे दिलायी जायेगी शपथ :

खूंटी नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव और नये अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 18 मार्च को होगा. मिली जानकारी के अनुसार बैठक की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी. 11.30 बजे तक निर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को शपथ दिलायी जायेगी. 11.35 से 12.05 बजे तक उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किये जायेंगे. 12.10 से 12.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 12.35 से 1.10 बजे के बीच सही पाये गये प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी. नाम वापसी का समय 1.15 से 1.45 बजे तक रहेगा. 2.30 से तीन बजे तक मतदान होगा. 3.10 से 3.30 बजे तक मतगणना तथा 3.35 से 3.50 बजे के बीच परिणाम घोषित किया जायेगा. उपाध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम चार बजे नए उपाध्यक्ष को शपथ दिलायी जायेगी. प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त रहेंगे.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola