शिक्षा विकास की प्रमुख सीढ़ी है : सुदेश महतो

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा विकास की प्रमुख   सीढ़ी है : सुदेश महतो

चिल्ड्रेंस हेवन पब्लिक स्कूल ताऊ बुंडू में वार्षिक महोत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

बुंडू. चिल्ड्रेन एस हेवन पब्लिक स्कूल ताऊ बुंडू में वार्षिक महोत्सव मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर ही छात्र अपनी मंजिल पहुंच सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों और उनके अभिभावक को अपील करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा देने में कमी नहीं करें. शिक्षा के बल से ही परिवार और समाज में चौमुखी विकास होगा. विशिष्ट अतिथि भूमि सुधार उप समाहर्ता छवि बाला बरला ने लड़का और लड़की को बराबर शिक्षा देने की अपील करते हुए अभिभावकों कहा कि महिला शिक्षित होगी, तो परिवार शिक्षित होगा और घर में समृद्धि आयेगी. समारोह में अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक दीपक जैन, संजय महतो, राजकिशोर कुशवाहा, अमित कुमार मांझी, दीपक माझी, अमित ठाकुर,रूपेश उपाध्याय, के के झा, राजू महतो, हरिहर महतो, मुखिया अनीता देवी, रंजीत महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola