डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान

सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
खूंटी. सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान उन्होंने वाहनों के दस्तावेज और यातायात नियमों की जांच की. अभियान के दौरान वाहनों का टैक्स, परमिट, फिटनेस, लाइसेंस, पोल्युशन, अल्टरेशन सहित अन्य की भी जांच की गयी. इस क्रम में विभिन्न वाहनों से नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर कुल 97 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया. वहीं पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




