स्कूल में बेहोश होनेवाली बच्ची का डीएसइ ने लिया हालचाल

Updated:
विज्ञापन
स्कूल में बेहोश होनेवाली बच्ची का डीएसइ ने लिया हालचाल

स्कूल में शुद्ध पेयजल और ओआरएस का पैकेट देने का निर्देश

विज्ञापन

तोरपा. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील शुक्रवार को राजकीय मध्य विद्यालय सुंदारी पहुंचे. गुरुवार को इस विद्यालय की कक्षा एक की छात्रा पल्लवी लिंडा विद्यालय में ही बेहोश हो गयी थी. इसकी जानकारी डीसी को मिली. डीसी ने इस पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को विद्यालय भेज कर स्थिति का जायजा निर्देश दिया. शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय में बेहोश हो गयी बच्ची पल्लवी लिंडा से मिले तथा उनका हाल चाल जाना. उन्होंने विद्यालय के शिक्षक व बच्चों से कहा कि वे कुछ खाकर ही विद्यालय आयें. भूखे पेट विद्यालय ना आयें. उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कक्षा के बाहर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करें. उन्होंने बच्चों से बार-बार पानी पीते रहने को कहा. जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि विद्यालय में तैयार होनेवाले पौष्टिक मध्याह्न भोजन समय पर बच्चों को दें. उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक से ओआरएस का पैकेट रखने को कहा ताकि बच्चों को आवश्यकता के अनुसार ओआरएस का घोल दिया जा सके. इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षकों को कई निर्देश दिये. मौके पर बीपीओ नरेंद्र कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापिका सनारती मरियम हंस आदि उपस्थित थे.

स्कूल में शुद्ध पेयजल और ओआरएस का पैकेट देने का निर्देश

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola