डीएमएफटी फंड का उपयोग जनहित की योजनाओं के माध्यम से हो : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
डीएमएफटी फंड का उपयोग जनहित की योजनाओं के माध्यम से हो :  उपायुक्त

उपायुक्त ने पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास समिति एवं प्रबंधकीय समिति की बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी ली. वहीं नयी योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दी. बैठक के दौरान डीएमएफटी कलेक्शन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अब तक अपूर्ण योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली. बैठक में विद्यालयों में सोलर पैनल अधिष्ठापन, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, एलइडी लाइट व्यवस्था, भवन मरम्मत, न्यूट्रिशन गार्डन सहित अन्य योजनाओं के प्रस्तावों पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति, स्किल डेवलपमेंट और कृषि क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार योजनाओं का चयन कर अनुशंसा भेजने को कहा. उन्होंने कहा कि डीएमएफटी मद के अंतर्गत प्राप्त निधि का उपयोग जनहित में प्रभावी योजनाओं के माध्यम करें. मौके पर क्षेत्र के सांसद और विधायक प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

उपायुक्त ने पूर्व में डीएमएफटी की स्वीकृत योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कीB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola