हर पंचायत में सहकारी समिति गठित हो व कृषि, सहकारिता, उद्यान को समन्वय बनाकर कार्य करें

Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 09 May 2026 6:46 PM

विज्ञापन

शनिवार को सांसद कालीचरण मुंडा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय सभागार में शनिवार को सांसद कालीचरण मुंडा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. इसमें उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने सांसद कालीचरण मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया का स्वागत किया. बैठक की शुरुआत करते हुए सबसे पहले उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन और प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की. इसके बाद सांसद ने एक-एक कर सभी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की. जेएसएलपीएस के तहत करंज, साल बीज, महुआ और इमली सहित अन्य वनोपज की खरीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. प्रत्येक पंचायत में सहकारी समिति गठन और कृषि, सहकारिता, उद्यान को समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए कहा. पथ निर्माण और अन्य योजनाओं के लिए स्थानीय रैयतों से समन्वय स्थापित कर उचित मुआवजा का समय पर भुगतान करने के लिए कहा. उन्होंने जिले में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए कहा. नये बैराज और नहर निर्माण प्रस्ताव की जानकारी ली और पूर्व से निर्मित नहर एवं बैराज की नियमित साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. सोसोकुटी मध्यम सिंचाई योजना, राजा बांध वीयर सिंचाई योजना सहित अन्य योजनाओं का जानकारी ली. हुंठ में नहर विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की समस्या का समाधान करने के लिए कहा. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सभी किसानों को धान खरीद के पश्चात भुगतान कर दिया गया है. सांसद ने सभी खराब ट्रांसफॉर्मरों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने, जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत करने और छूटे हुए टोलों में विद्युतीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सांसद ने प्रस्तावित महिला कॉलेज निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने, पंचायत सचिवालय को क्रियाशील रखने, सरकारी अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने सहित अन्य दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने पथ निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जलपथ प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला सहकारिता विभाग, विद्युत प्रमंडल, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, खेल विभाग, कल्याण विभाग, नगर पंचायत, परिवहन विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा की. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, खूंटी विधायक प्रतिनिधि, तमाड़ विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे.

जिला विकास समन्वय व अनुश्रवण समिति की बैठक में सांसद ने कहा

सांसद ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा कीB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola