अड़की में झामुमो की बैठक में एसआइआर पर चर्चा, बनायी रणनीति

Updated:
विज्ञापन
अड़की में झामुमो की बैठक में एसआइआर पर चर्चा, बनायी रणनीति

झामुमो अड़की प्रखंड के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में किसान भवन अड़की में हुई.

विज्ञापन

खूंटी. झामुमो अड़की प्रखंड के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में किसान भवन अड़की में हुई. बैठक में मुख्य रूप से तमाड़ के विधायक विकास मुंडा उपस्थित थे. बैठक में पार्टी के सांगठनिक मुद्दों के अलावा एसआइआर एवं जनगणना को लेकर चर्चा की गयी. एसआइआर को लेकर गठित बीएलए के कार्यों एवं एसआइआर में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया. बैठक में विधायक विकास मुंडा ने कहा कि एसआइआर को लेकर सजग रहने की जरूरत है. सजग नहीं रहेंगे, तो मतदाताओं का नाम कट जायेगा और हम वोट देने से वंचित हो जायेंगे. किसी भी तरह से योग्य मतदाताओं का नाम नहीं कटना चाहिए. जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि राज्य में एसआइआर हो रहा है, इसमें पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए सक्रिय रूप से काम करें. बीएलए सक्रिय नहीं रहेंगे, तो बेवजह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कट जायेगा. जिलाध्यक्ष ने प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी तथा बूथ कमेटी की मीटिंग दो -तीन महीना में नियमित रूप से करने को कहा. उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी का भी पुनर्गठन करना है. बैठक में जिला सचिव सुशील पाहन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेमरोम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, भोलानाथ लाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, अड़की प्रखंड अध्यक्ष चंद्रसहाय सोले, मकसूद अंसारी, मोजीर अंसारी, प्रकाश मुंडा, संतोष कुम्हार, अब्राहम मुंडू, अर्जुन मुंडा, पूर्ण चंद्र प्रमाणिक, मोगो मुंडा, बसंत प्रमाणिक, जोसेफ कंडीर, संतोष बडिंग, रुपन मुंडा आदि उपस्थित थे. बैठक का संचालन मनोज मंडल ने किया.

एक भी योग्य मतदाता का नाम कटे : विधायक

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola