शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 15 Feb 2026 7:08 PM

विज्ञापन

बुंडू समेत पंच परगना क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिवालयों भगवान भोलेनाथ की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गयी .

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू समेत पंच परगना क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिवालयों भगवान भोलेनाथ की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गयी . सुबह से ही शिवालयों और धार्मिक स्थलों में महिलाओं की भीड़ देखी गई.. राज्य का प्रसिद्ध प्राचीन स्थल प्हाराडीह स्थित महामाया मंदिर परिसर स्थित शिवलिंग, बामलाडीह स्थित शिवालय के अलावे राहे स्थित प्रसिद्ध शिवटंगरा, बुंडू में थाना परिसर के थानेश्वर धाम, रांची टाटा राजमार्ग स्थित शिवालय,पुराना बाजार टोली, राधारानी मंदिर परिसर, तैमारा, जड़िया, डामारी, रेलाडीह, कांची, आदि जगहों में स्थित शिवालयों में पूजन अर्चन की विशेष लोगों ने बड़ी संख्या में पूजा अर्चना की. भगवान शिव से महिला पुरुषों ने परिवार में सुख शांति समृद्धि की मन्नतें मांगी. शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया था. प्रसाद वितरण और हरि भजन कीर्तन महायज्ञ का आयोजन भी किया गया.

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola