एमएसपी की दर पर धान खरीद की मांग को लेकर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
एमएसपी की दर पर धान खरीद की मांग को लेकर प्रदर्शन

किसान सभा ने प्रखंड कार्यालय में डेरा डालो आंदोलन किया

विज्ञापन

सोनाहातू. राज्य सरकार द्वारा घोषित एमएसपी 24.50 रुपये की दर से सभी किसानों के धान खरीद की मांग को लेकर झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में सोनाहातु प्रखंड मुख्यालय के समक्ष डेरा डालो आंदोलन किया गया. वहीं प्रदर्शन को लेकर सोनाहातू बीडीओ सह सीओ के कार्यालय भाग जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारी आक्रोशित हुए. कार्यक्रम में झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि घोषित एमएसपी 24.50 पैसे के बावजूद 15 से 17 रुपए में धान खरीदी पर सरकार एवं जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं, सिर्फ और सिर्फ बिचौलियों का धान लैंप्स में खरीदा जा रहा है. एक क्विंटल धान में 750 रुपये से 950 रुपये कम दाम में किसान धान बेचने के लिए मजबूर हैं. किसानों का धान लूट जारी है. झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा किसानों के धान लूट के खिलाफ सभी प्रखंडों, लैंप्स _ पैक्स के समक्ष डेरा डालो आंदोलन चलाया जायेगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम बीडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर जिला किसान कौंसिल सदस्य प्रेमचंद पातर, रतन महतो, उमेश महतो, हरिश्चंद्र प्रमाणिक, घुरन सिंह मुंडा, अंचल कौंसिल सदस्य बसंत मुंडा, हृदयनाथ सिंह मुंडा, कुंवर सिंह मुंडा, मुचीराम मुंडा, यशोदा देवी, आदि लोग मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद पातर ने की.

किसान सभा ने प्रखंड कार्यालय में डेरा डालो आंदोलन किया

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, कार्यालय से अनुपस्थग बीडीओ सह सीओ की अनुपस्थिति पर रोप व्याप्तB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Mahto

लेखक के बारे में

By Akhilesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola