लापा और मुरूचकेल में बाइपास बनाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
लापा और मुरूचकेल में बाइपास बनाने की मांग

साढ़े तीन किलोमीटर का बाइपास निर्माण करने की मांग की है.

विज्ञापन

खूंटी. राजनीतिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्र ने उपायुक्त से कोनसा-बकसपूर-गोविंदपुर-कर्रा पथ में लापा और मुरूचकेल पर स्थित आरयूबी के बीच लगभग साढ़े तीन किलोमीटर का बाइपास निर्माण करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लापा बाईपास के बन जाने से वाहनों का आवागमन शुरू हो जायेगा. वर्तमान में कोनसा-बकसपुर-गोविंदपुर-कर्रा पथ में बड़ी गाड़ियों का परिचालन नहीं हो रहा है. क्योंकि उस पथ पर रेलवे द्वारा दो आरयूबी का निर्माण किया गया है. उन्होंने कहा कि उक्त स्थान पर तीन किलोमीटर का बाइपास सड़क बनाये जाने से सड़क से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो जायेंगे. इससे खूंटी में वाहनों का दबाव कम हो जायेगा. जिससे सड़क जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola