नागवंशी रियासत के अंतिम शासक की पुण्यतिथि मनी

Updated:
विज्ञापन
नागवंशी रियासत के अंतिम शासक की पुण्यतिथि मनी

अंतिम शासक रहे ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव के छोटे पुत्र स्व विश्वनाथ शाहदेव का 43वीं पुण्यस्मृति दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ में सोमवार को नागवंशी रियासत के अंतिम शासक रहे ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव के छोटे पुत्र स्व विश्वनाथ शाहदेव का 43वीं पुण्यस्मृति दिवस मनाया गया. इस दौरान उनके पैतृक आवास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें परिवार के सदस्य सहित ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया. पुरोहित अरुण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. नटवर मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय विश्वनाथ शाहदेव मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे. जो हमेशा समाज के प्रति जागरूक और मननशील रहे. उन्होंने कहा कि वे देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद 1952 से लेकर हर पंचायत चुनाव में निर्विरोध सरपंच चुने जाते रहे. अपने पंचायत के आजीवन सरपंच रहे. इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच फल और मिठाई बांटी गयी. मौके पर पुरोहित अरुण शर्मा, पंचानंद दास, उमेश पाढ़ी, राम लखन, डाक्टर अजीत सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र सिंह, बिंदेश्वर सिंह, विजय पाढ़ी, अनिल प्रसाद, अजय केसरी, जगरनाथ साहु सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola