बंद पड़ी पेयजल सुविधा पर डीडीसी सख्त, जल्द दुरुस्त कर आम लोगों को लाभ देने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

डोंबारी बुरू में उप विकास आयुक्त | Prabhat Khabar Network

खूंटी के डीडीसी प्रवीण कुमार प्रकाश ने छोटा सरले और डोंबारी बुरू में विकास कार्यों का निरीक्षण किया और खराब पेयजल व्यवस्था को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

खूंटी: उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने मंगलवार को खूंटी के छोटा सरले में सरना स्थल के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित स्थल की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने 15वें वित्त आयोग मद से लांदूप और डोम्बारी बुरु में स्थापित पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया. जांच के दौरान उन्होंने पाया कि उक्त पेयजल सुविधा वर्तमान में कार्यशील नहीं है. इस पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पेयजल व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कर चालू कराने का निर्देश दिया.

उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं और जनसुविधा से जुड़ी योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से बंद पड़ी या कार्यशील नहीं रहने वाली सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाये, ताकि आमजनों को इसका लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से सीसीएलकर्मी के घर में लगी भीषण आग, 20-22 लाख की संपत्ति जली


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola