जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : मो जावेद

Updated:
विज्ञापन
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : मो जावेद

महज 35 दिनों में स्थानांतरण कर दिया गया सौरभ कुमार भुवानिया का

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी में पदस्थापित उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया का महज 35 दिनों में स्थानांतरण कर दिया गया. उन्हें देवघर का उपायुक्त बनाया गया है. उनके स्थान पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी मो जावेद हुसैन को खूंटी का नया उपायुक्त बनाया गया है. वे जिले के 16वें उपायुक्त हैं. उन्होंने रविवार को अपना पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने उन्हें कार्यभार सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. बकरीद का त्योहार आनेवाला है. उसकी विधि-व्यवस्था का सही संधारण करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. आगे कहा कि विधि-व्यवस्था की जो भी स्थिति आती है, उनका सही से निष्पादन किया जायेगा. वर्तमान में एसआइआर और जनगणना का कार्य चल रहा है. प्रयास रहेगा कि उसे अच्छी तरह से पूरा किया जाये. इस अवसर पर खूंटी में नवपदस्थापना पर उन्हें निवर्तमान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, एलआरडीसी अरविंद कुमार ओझा, एनडीसी कोमल कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने शुभकामनाएं दी.

कोडरमा के रहनेवाले हैं मो जावेद हुसैन

खूंटी के नवपदस्थापित उपायुक्त मो जावेद हुसैन कोडरमा जिला के निवासी हैं. उनकी स्कूली शिक्षा कोडरमा से हुई. बोकारो डीपीएस से प्लस टू पूरा किया. इसके बाद एनआइटी भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. उन्होंने इंडियन ऑयल और इंडियन रेलवे में काम किया. खूंटी में पदस्थापना से पूर्व वे रामगढ़ में एसडीओ और मेदिनीनगर में नगर आयुक्त का कार्यभार संभाल चुके हैं. खूंटी से पूर्व वे पलामू में उप विकास आयुक्त पद पर कार्यरत थे.

महज 35 दिनों में स्थानांतरण कर दिया गया सौरभ कुमार भुवानिया का

स्लग ::: खूंटी में नवपदस्थापित उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने पदभार ग्रहण किया, बोलेB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola