रायडीह में बुरु पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

बुरु पर्व के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
तमाड़. थाना क्षेत्र के रायडीह गांव में सोमवार को बुरु पर्व के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें आर्केस्ट्रा और मुर्गा लड़ाई आकर्षण का केंद्र रहा. इस अवसर पर पारंपरिक मेले का भी आयोजन किया गया. मेले का शुभारंभ गोबिंद मुंडा, सुखदेव कुम्हार, अनिल मुंडा, गोपी पहान, अंकित साहू, शिशुपाल कुम्हार, संदीप महतो, बुद्धेश्वर मुंडा आदि द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया. बुरु पर्व को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा. यहां बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










