सीएस ने जागरूकता रथ को किया रवाना
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शुक्रवार को जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ नागेंद्र मांझी ने चार जागरूकता रथों को रवाना किया
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शुक्रवार को जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ नागेंद्र मांझी ने चार जागरूकता रथों को रवाना किया. उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रथों को रवाना किया. उन्होंने कहा कि अगर हमें स्वस्थ रहना है तो पोषित आहार लेना आवश्यक है. खूंटी के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पोषक पदार्थ पाये जाते हैं. लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है. जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रैली, गर्भवती, धातृ माताओं और किशोर किशोरियों के साथ नियमित बैठक करने, सामुदायिक सभा और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण के महत्व को बताया जा रहा है. सिनी संस्था और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सहयोग से संचालित जागरूकता रथ गांव-गांव में लोगों को जागरूक करेगी. अभियान के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम के उद्देश्य, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने, किशोर किशोरियों के बीच साफ-सफाई और गैर संचारी रोगों से बचाव के उपाय को बताया जायेगा. इस दौरान एक पौधा मां के नाम लगाने के अभियान पर बल दिया जायेगा. मौके पर डीआरसीएचओ डॉ शोभा किस्पोटा, एसीएमओ डॉ रजनी नीलम टोप्पो, डीएलओ डॉ नमिता, डीपीसी डॉ उदयन शर्मा, डीडीएम श्वेता सिंह, ललन सिंह महतो, किरण देवी, शिव तिर्की, सिनी संस्था के जिला समन्वयक संगीता मिश्रा, रोहित राज, प्रशांत कुमार, सोमरा मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










