नवरात्रि मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
नवरात्रि मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अखंड श्रीहरि कीर्तन में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

बुंडू. पंच परगना क्षेत्र का बुंडू स्थित प्रसिद्ध श्रीश्री राधारानी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजित नौ दिवसीय अखंड श्रीहरि कीर्तन में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है. श्री श्री राधा रानी मंदिर में दिन रात हरि कीर्तन में प्रतिदिन 10 कीर्तन दल भाग ले रहें हैं. सोमवार को भी अखंड हरी कीर्तन किया जा रहा है. जानकार बताते हैं कि बुंडू स्थित राधारानी मंदिर का संबंध प्रसिद्ध संत चैतन्य महाप्रभु के उत्तर भारत के यात्रा से है, यात्रा के दौरान चैतन्य महाप्रभु ने यहां कई दिनों तक प्रवास कर स्थानीय राजाओं-महाराजाओं सहित आमजनों में कृष्ण भक्ति की श्रद्धा भावना जगायी थी, तब से पांच परगना क्षेत्र के हर गांव में राधा-कृष्ण का मंदिर स्थापित कर हर वर्ष विशेष अनुष्ठानों के साथ अखंड श्रीहरि कीर्तन की परंपरा की जा रही है. इधर इस अवसर बुंडू नगर पूरी तरह जगमग हो उठा है. मौसीबाड़ी प्रांगण में मीना बाजार एवं बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन के लिए तरह -तरह के खेल -तमाशे, मैजिक शो, मौत का कुआं विभिन्न प्रकार के झूले एवं विभिन्न तरह के जीवन उपयोगी वस्तुओं की स्टॉल लगायी गयी. जो महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है. शाम ढलते ही मेला का रूप ले लिया है. यह मेला लगभग 12:00 बजे रात से भी अधिक समय तक बुंडू नगर में लोगों की भीड़ देखी जा रही है. सुरक्षा की दृष्टिकोण में पुलिस प्रशासन तैनात किये गये हैं.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola