थाना में लंबित मामले को जल्द निपटायें थानेदार : एसपी

Updated at : 25 Feb 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
थाना में लंबित मामले को जल्द निपटायें थानेदार : एसपी

एसपी कार्यालय में मंगलवार को क्राइम मीटिंग हुई. एसपी अमन कुमार ने विभिन्न थानों के पुराने मामलों की समीक्षा की.

विज्ञापन

एसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग, अमन कुमार ने दिये कई दिशा-निर्देश

प्रतिनिधि, खूंटी

एसपी कार्यालय में मंगलवार को क्राइम मीटिंग हुई. एसपी अमन कुमार ने विभिन्न थानों के पुराने मामलों की समीक्षा की. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामले को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. लंबित वारंटी, कुर्की-जब्ती के मामले को भी जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. एसपी ने पुराने अपराधियों का सत्यापन करने के लिए भी कहा. बैठक में एसपी ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों का विशेष रूप से समीक्षा की. ऐसे मामले की संजीदगी से निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को इ-साक्ष्य का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए कहा. बैठक में एसपी ने सड़क सुरक्षा की समीक्षा की. इसमें उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में वृद्धि आयी है. थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं के कारण की जानकारी उन्हें उपलब्ध करायी. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रखी जायेगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके. इसके अलावा जिले में पीएलएफआइ के उग्रवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने पीएलएफआइ और एनडीपीएस के मामलों में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के लिए आरोपियों के संपत्तियों का सत्यापन करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक, सभी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola