आम हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले ने मार्च निकाला
Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 12 Feb 2026 6:34 PM
श्रम कानूनों के खिलाफ हड़ताल के समर्थन में बुंडू में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) व माले ने मार्च निकाला.
बुंडू.श्रम कानूनों के खिलाफ हड़ताल के समर्थन में बुंडू में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) व माले ने मार्च निकाला. रांची ग्रामीण जिला सचिव जगमोहन महतो, सुखदेव मुंडा, गौतम मुंडा आदि ने कहा कि मोदी सरकार ने रहस्यमयी तरीके से अमेरिका के आगे आत्मसमर्पण करते हुए व्यापारिक समझौता कर लिया है. रामेश्वर मुंडा ने कहा प्रभावशाली देशव्यापी हड़ताल ने बता दिया की मोदी सरकार की अमेरिकी साम्राज्यवाद व कॉरपोरेट हितैषी नीति देश में नहीं चलेगी. मार्च में मुख्य रूप से दिलीप मांझी, ठाकुरा मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, जोगेन मुंडा, दुलाल मुंडा, लखिन्द्र मुंडा, राजेश्वर महतो, मगन मुंडा, गौर सिंह मुंडा, विष्णु मुंडा, जयमनी देवी, बुधनलाल मुंडा, प्रधान मुंडा, बिरसा मुंडा, हरिचरण मुंडा, गुरुवा मुंडा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










