जेआइआइटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन

छह माह और 12 माह का कंप्यूटर कोर्स पूरा करनेवाले विद्यार्थियों के बीच दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया गया.
खूंटी. शहर के तोरपा रोड खूंटी टोली स्थित जेआइआइटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में रविवार को छह माह और 12 माह का कंप्यूटर कोर्स पूरा करनेवाले विद्यार्थियों के बीच दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 75 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर सेंटर के संचालक बीरेंद्र नाग ने परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने परीक्षा के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उनके संस्थान में अनाथ, असहाय, आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग विद्यार्थियों को मुफ्त में कंप्यूटर की शिक्षा दी जायेगी. वहीं अन्य विद्यार्थियों को बेहद न्यूनतम शुल्क में शिक्षित किया जायेगा. निदेशक बुलबुल आईच ने कहा कि परीक्षा लेने का मकसद कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित करना है. उन्हें फिर से निःशुल्क कंप्यूटर पढ़ाया जायेगा. मौके पर शिक्षिका मोनी रानी, रोजलिन, अभिनव कुमार, पूर्वी रानी, गणेश स्वांसी सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




