जैन समाज के अध्यक्ष शेखर चंद जैन के निधन पर शोक

Updated:
विज्ञापन
जैन समाज के अध्यक्ष शेखर चंद जैन के निधन पर शोक

शहर के समाजसेवी और जैन समाज के अध्यक्ष शेखर चंद जैन का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया.

विज्ञापन

खूंटी. शहर के समाजसेवी और जैन समाज के अध्यक्ष शेखर चंद जैन का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलने के बाद पूरे जैन समाज और शहर के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी है. शेखर चंद जैन को खूंटी में जैन समाज का रीढ़ माना जाता था. वे राजस्थानीय भवन के अध्यक्ष और मारवाड़ी सहायक समिति रांची के सदस्य भी रह चुके हैं. उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा और धार्मिक कार्य में लगाया था. गौरतलब है कि हाल ही में 10 मई को उन्होंने अपनी 70वीं वर्षगांठ मनायी थी. उनके निधन पर जैन समाज के साथ-साथ शहर के लोगों ने शोक प्रकट किया है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola