प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का समापन
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

जिले के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम खूंटी में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया.
विज्ञापन
खूंटी.
जिले के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम खूंटी में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया. दो दिनों में 700 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिसमें उन्होंने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. दूसरे दिन भी खूंटी जिले भर से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. समापन अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी और ओलिंपियन मनोहर तोपनो मौजूद थे. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रशिक्षक, आवासीय प्रशिक्षक एवं जिले में संचालित डे बोर्डिंग प्रशिक्षकों ने सहयोग किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










