जाम से परेशान रहते हैं शहरवासी
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

खूंटी शहर में आये दिन सड़क जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ता है
विज्ञापन
खूंटी.
खूंटी शहर में आये दिन सड़क जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ता है. खासकर साप्ताहिक हाट सोमवार और शुक्रवार को अधिक परेशानी होती है. बाजार टांड़ तथा भगत सिंह चौक से लेकर नेताजी चौक तक वाहन रेंगते नजर आते हैं. कई बार काफी देर तक जाम लग जाती है. जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जाम की वजह से स्कूली बच्चों, दफ्तर जानेवाले कर्मचारियों, मरीजों और व्यापारियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल हो जाता है. कई बार एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़ी गाड़ियाें को भी दिक्कत होती है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, ऑटो और ठेला चालकों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन खड़े करने से समस्या बढ़ जाती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










