चिकेन बेचनेवाली की बेटी बनी जिला की सेकेंड टॉपर

Updated:
विज्ञापन
चिकेन बेचनेवाली की बेटी बनी जिला की सेकेंड टॉपर

संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय तोरपा की नंदनी कुमारी 96 प्रतिशत अंक लाकर जिला की सेकेंड टॉपर बनी

विज्ञापन

तोरपा. मैट्रिक की परीक्षा में संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय तोरपा की नंदनी कुमारी 96 प्रतिशत अंक लाकर जिला की सेकेंड टॉपर बनी है. उसके पिता मनोज साहू तथा मां पिंकी देवी तोरपा बस स्टैंड के पास चिकेन की दुकान चलाते हैं. चिकेन बेच कर घर का गुजर बसर करते हैं.

टीचर बनना चाहती है नंदनी :

नंदनी आगे साइंन्स की पढ़ाई कर टीचर बनना चाहती है. वह टीचर बन कर अपने मां बाप का सपना पूरा करना चाहती है. नंदनी को कुल 480 अंक मिले हैं. हिंदी में उसने 100 अंक प्राप्त किया है. अंग्रेजी में 97, गणित में 99, साइंन्स में 88 संस्कृत में 96 तथा सोशल साइन्स में 85 नंबर मिले. उसकी इस सफलता पर उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर अलमा बिलुंग, सिस्टर प्रसिन्ता गुड़िया आदि ने नंदनी के घर पहुंचकर उसे बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की.

इंजीनियर बनना चाहती है प्रखंड की सेकेंड टॉपर पूनम मांझी :

संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय तोरपा की पूनम मांझी 94.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले में सातवें स्थान पर रही. वह तोरपा प्रखंड की सेकेंड टॉपर भी बनी है. उसे कुल 472 अंक मिले हैं. उसे हिंदी में 94, संस्कृत में 95, गणित में 94, साइंन्स में 94, सोशल साइंन्स में 95 तथा अंग्रेजी में 94 अंक प्राप्त हुए. पूनम आगे साइंन्स की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहती है. तोरपा के कोरला गांव निवासी पूनम के पिता हरिहर मांझी डांड़ टोली में किराना की दुकान चलाते हैं. मां पायल देवी गृहिणी है.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola