कार्ल मार्क्स की जयंती पर छऊ नृत्य मेला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
कार्ल मार्क्स की जयंती पर छऊ नृत्य मेला का आयोजन

कार्ल मार्क्स 209वीं जयंती पांच मई के दिन मनाने की परंपरा 42 वर्ष पहले शुरू की गयी थी.

विज्ञापन

बुंडू. कार्ल मार्क्स 209वीं जयंती पांच मई के दिन मनाने की परंपरा 42 वर्ष पहले शुरू की गयी थी. छऊ नृत्य मेला के संस्थापक कॉ परमेश्वर सिंह मुंडा की प्रतिमा व कार्ल मार्क्स की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए सामूहिकता और जनवाद को मजबूत करने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने समाजवाद के प्रणेता कार्ल मार्क्स की जयंती पर उनके सपनों को साकार करने के लिए अपने क्षेत्र में आदिवासियों की सामूहिकता की परंपरा के साथ-साथ जंगल-जमीन, खान-खदान पर जनता का अधिकार कायम करने पर एकजुट होने पर बल दिया. मौके पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छऊ नृत्य मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पांच परगना भाकपा माले के संस्थापक सदस्य रामेश्वर मुंडा, ग्रामीण जिला सचिव जगमोहन महतो, जिला कमेटी सदस्य संतोष मुंडा, ठाकुरा मुंडा, कालीपद मुंडा, पुष्कर मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, संजय मुंडा, राजू मुंडा, लखिन्द्र मुंडा, प्रफुल्ल प्रमाणिक, अघनू मुंडा, रामनरेश मुंडा, सुभाष मुंडा, कृटिभूषण प्रमाणिक, शिवेश्वर प्रमाणिक, आशु लोहरा, शिवशंकर मुंडा, दिनेश प्रमाणिक, पंचानन मुंडा, भरत लोहरा के अलावा अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola