सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों के सम्मान में समारोह

Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 24 Mar 2026 7:00 PM

विज्ञापन

पांच परगना किसान कॉलेज, बुंडू में पूर्व सेवानिवृत्त विभिन्न विभागों के सहायक प्राध्यापकों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बुंडू. पांच परगना किसान कॉलेज, बुंडू में पूर्व सेवानिवृत्त विभिन्न विभागों के सहायक प्राध्यापकों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापकों के दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान एवं समर्पण को आदरपूर्वक स्मरण किया गया. सम्मान समारोह का आयोजन महाविद्यालय की आयोजन समिति के सदस्य सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ आराधना तिवारी, संगीता जायसवाल व डॉ बासुदेव महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विनीता कुमारी ने की. इस अवसर सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व प्राचार्य मुकुल कुमार, डॉ. राधारमण साहु, डॉ. हंस कुमार, प्रो. दीपनारायण जायसवाल, प्रो. भूतनाथ प्रमाणिक, डॉ. बीके तिवारी, धनसिंह महतो, संतोष जायसवाल, डॉ. दीनबंधु, डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. जयंति लता, जगदीश एवं सुकेश आदि शामिल हैं. अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या डॉ. विनीता कुमारी ने कहा कि सेवानिवृत्त प्राध्यापकगण महाविद्यालय की अमूल्य धरोहर हैं. उनके ज्ञान, अनुभव और अनुशासन ने न केवल संस्थान को समृद्ध किया है. बल्कि असंख्य विद्यार्थियों के भविष्य को भी दिशा प्रदान की है. समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola