गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनायी

Updated:
विज्ञापन
गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनायी

विद्या विहार पब्लिक स्कूल तोरपा में शनिवार को मातृ दिवस एवं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनाई गई.

विज्ञापन

तोरपा. विद्या विहार पब्लिक स्कूल तोरपा में शनिवार को मातृ दिवस एवं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका कविता जयसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर जैसे महापुरुषों से हमें राष्ट्रप्रेम की शिक्षा मिलती है. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने माताओं के सम्मान में भावपूर्ण कविताएं सुनायी. उन्होंने गीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किये. कक्षा 10 की छात्रा रुचि सिंह ने मां शीर्षक पर सुंदर भाषण दिया. इसके पश्चात गुरुदेव टैगोर के जीवन पर प्रकाश डाला गया. इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola