पेरवां घाघ में बने सैलानियों के लिए कैफेटेरिया और बंबू कॉटेज
Published by : SATISH SHARMA Updated At : 04 Jan 2026 7:43 PM
पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से पेरवांघाघ जलप्रपात में प्रशासन द्वारा व्यापक विकास कार्य कराए जा रहे हैं.
तोरपा . पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से पेरवांघाघ जलप्रपात में प्रशासन द्वारा व्यापक विकास कार्य कराए जा रहे हैं. इस ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक स्थल को पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक एवं सुलभ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. जलप्रपात तक सुरक्षित और सुविधाजनक पहुंच के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया जा रहा है. सीढ़ियों का काम अंतिम चरण में है. सीढ़ियों के किनारे जगह-जगह सैलानियों के रुकने के लिए कॉटेज बनाये गये हैं, जहां सीढ़ियों से चढने व उतरने के समय सैलानी आराम के लिए बैठ सकेंगे. कॉटेज का निर्माण बांस से किया गया है. इसके अलावा पर्यटकों का स्वागत करने के लिए एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा है. पर्यटकों को स्वादिष्ट भोजन एवं आरामदायक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कैफेटेरिया की व्यवस्था भी की जा रही है. कैफेटेरिया लगभग बनकर तैयार है. इसके शुरू होने का इंतजार पर्यटकों को है. इसके अलावा पर्यटकों के लिए बम्बू कॉटेज भी बनाये गाये हैं. बम्बू कॉटेज के फिनिशिंग का बाकी है. पेरवां घाघ में एक ऊंचा वॉच टॉवर भी बनाया गया. वॉच टॉवर पर चढ़कर सैलानी जलप्रपात सहित आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का दीदार कर सकेंगे. इन सुविधाओं से न केवल पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.
सड़क का निर्माण होगा :
पेरवांघाघ जानेवाली सड़क का निर्माण नये सिरे से कराया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार तपकारा से पेरवां घाघ तथा डेरांग मोड़ से पाण्डुपुरिंग जानेवाली सड़क के निर्माण हेतु विभाग द्वारा डीपीआर बनाकर सरकार को भेजा गया है. स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई शुरू हो जाएगी. मालूम हो कि पेरवां घाघ जानेवाली सड़क जगह जगह टूट कर जर्जर हो गयी है. जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है.विधायक ने विधानसभा में उठाया था मामला :
पेरवां घाघ तथा पाण्डुपुरिंग जाने वाली सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग विधायक सुदीप गुड़िया ने विधानसभा में रखी थी. उन्होंने इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर जल्द बनाने की मांग सरकार से की है.2026 के पहले रविवार को उमड़े सैलानी :
नववर्ष के पहले रविवार को प्रखंड में स्थित पेरवांघाघ, पांडूपुरिंग, चंचलाघाघ, सातधारा आदि पिकनिक स्पॉट पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी. खूंटी के अलावा रांची, गुमला, सिमडेगा आदि जिले के लोग पिकनिक मनाने पहुंचे.पर्यटक स्थल तक वाहनों की आवाजाही के कारण तोरपा में जाम की स्थिति बनी रही. प्रशासन ने वाहनों के रूट डायवर्ट कर जाम को समाप्त किया. दिन भर पुलिसकर्मी तोरपा के विभिन्न चौराहों पर ड्यूटी करते नजर आये.तोरपा आनेवाले पर्यटकों की सुविधा के लिए किये जा रहे हैं काम
स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार का अवसर
वॉच टॉवर पर चढ़ कर सैलानी कर सकेंगे जलप्रपात व प्राकृतिक सुंदरता का दीदार
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










