बसें भेज कर रेलवे स्टेशन से लाये जा रहे हैं प्रवासी

विभिन्न राज्यों से ट्रेन से वापस लौटने वाले श्रमिकों को भी जिला प्रशासन अपने गृह जिला वापस लेकर आ रहा है. मंगलवार को बोकारो व धनबाद से 84 प्रवासियों को लाया गया.
खूंटी : विभिन्न राज्यों से ट्रेन से वापस लौटने वाले श्रमिकों को भी जिला प्रशासन अपने गृह जिला वापस लेकर आ रहा है. मंगलवार को बोकारो व धनबाद से 84 प्रवासियों को लाया गया. इसमें खूंटी के 45, सिमडेगा के 30 व गुमला के 19 लोग शामिल हैं. कोडरमा से 50 व्यक्तियों को लाया गया. जिसमें खूंटी के 11 व सिमडेगा के 39 लोग शामिल हैं. वहीं डाल्टेनगंज से 23 व रांची से 28 लोग लाये गये. जिला प्रशासन ने झारखंड के अलग-अलग रेलवे स्टेशन के लिए बस तैनात किया है. सिमडेगा व गुमला के लोगों को जिला प्रशासन ने अपनी बसों से ही भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




