साफ-सफाई और सुंदरीकरण की बाट जोह रहा बुंडू का बड़ा तालाब

Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 02 Apr 2026 6:20 PM

विज्ञापन

बुंडू का बड़ा तालाब पिछले कई वर्षों से साफ-सफाई और सुंदरीकरण का बाट जोह रहा है.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू का बड़ा तालाब पिछले कई वर्षों से साफ-सफाई और सुंदरीकरण का बाट जोह रहा है. गर्मी का मौसम आ गया है, लेकिन बड़ा तालाब की सफाई की दिशा में नगर पंचायत और राज्य सरकार की रुचि नहीं दिखाई दे रही है. बुंडू नगर स्थित 101 एकड़ में फैला झारखंड प्रदेश का सबसे बड़ा तालाब सफाई के अभाव में जलकुंभियों से भर गया है. सफाई और सुंदरीकरण के नाम पर कई साल पहले कुछ काम किया गया था, लेकिन हाल वर्षों में यहां गंदगी का अंबार ही दिखता है. पिछले में संपन्न हुए नगर निकाय के चुनाव में बड़ा तालाब की सफाई और सुंदरीकरण बुंडू के लिए सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा था. पानी को लेकर बुंडू बड़ा तालाब नगर का रीड है. बड़ा तालाब के पानी की बदौलत में ही बुंडू नगर का जलस्तर अच्छा रहता है. स्थानीय लोग कहते हैं कि बड़ा तालाब में नगर की गंदगी डाली जा रही है. किनारे की जमीन का भी अतिक्रमण किया जा रहा है. जिस कारण बुंडू बड़ा तालाब का पानी दूषित होता जा रहा है. बुंडू नगर की सड़कों के गंदे पानी को तालाब में बहने से रोकने की दिशा में नगर प्रशासन के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. नगर निकाय का चुनाव संपन्न हो गया. नये पदाधिकारी कुर्सी संभाले हुए हैं. स्थानीय नागरिकों ने नगर विकास विभाग के राज्य सरकार और नगर प्रशासक से बड़ा तालाब की सफाई और सुंदरीकरण शीघ्र करने की मांग की है.

101 एकड़ में फैला बड़ा तालाब जलकुंभियों से भर गया है

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola