किसानों के हित में काम कर रही झारखंड सरकार : विधायक

Updated at : 21 Feb 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों के हित में काम कर रही झारखंड सरकार : विधायक

विधायक सुदीप गुड़िया और जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने शुक्रवार को तोरपा प्रखंड के उड़ीकेल, जरिया व कमड़ा में बनने वाले 100 मिट्रिक टन क्षमता के गोदाम सह मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

विधायक ने किया गोदाम सह मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास

प्रतिनिधि, तोरपा

विधायक सुदीप गुड़िया और जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने शुक्रवार को तोरपा प्रखंड के उड़ीकेल, जरिया व कमड़ा में बनने वाले 100 मिट्रिक टन क्षमता के गोदाम सह मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम उड़ीकेल में किया गया. कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग की ओर से समेकित सहकारिता परियोजना के तहत गोदाम सह मार्केटिंग सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है. विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों के हित में काम कर रही है. किसानों के हित में कई प्रकार की योजना चलायी जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को मजबूत बनाने के लिए कृत संकल्प है.

गोदाम बनने से मिलेगा लाभ :

जिला बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि गोदाम बनने से इस क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा. किसानों को धान की बिक्री के लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा. कार्यक्रम का संचालन जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी और धन्यवाद ज्ञापन उड़ीकेल पंचायत के मुखिया राफेल कोनगाड़ी ने किया. मौके पर जरिया पंचायत की मुखिया विमला डोडराय, कमड़ा पंचायत की मुखिया दीप्ती गुड़िया, पंचायत समिति सदस्य सनारती बुढ़, ग्राम प्रधान अमृत कोनगाडी सहित रुबेन तोपनो, अमृत हेमरोम, मोजीर अंसारी, जयदीप तोपनो, सुशील कोनगाडी, जुनुल कंडुलना, हिलरियुस कोनगाडी, मेलानी प्रभा होरो, असलम अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola