ePaper

जलप्रपात में डूबे युवक का शव मिला

Updated at : 14 Oct 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
जलप्रपात में डूबे युवक का शव मिला

प्रखंड के पेरवां घाघ जलप्रपात में डूबे युवक राजू ऊर्फ राइबूल अली का शव मंगलवार को कारो नदी से निकाला गया.

विज्ञापन

तोरपा. प्रखंड के पेरवां घाघ जलप्रपात में डूबे युवक राजू ऊर्फ राइबूल अली का शव मंगलवार को कारो नदी से निकाला गया. उसका शव सिंड़ी गांव के पास कारो नदी से बरामद किया गया. उसके शव की खोज करने में तपकारा थाना की पुलिस, पर्यटक मित्र व स्थानीय ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई. शव का पोस्टमार्टम करने का बाद परिजनों को सौंप दिया. मालूम हो कि असम निवासी राजू ऊर्फ रायबुल अली पेरवां घाघ जलप्रपात में डूब गया था. वह जलप्रपात क्षेत्र में चल रहे सुंदरीकरण कार्य में मजदूर के रूप में काम कर रहा था. सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने उसके शव को खोजने का प्रयास किया था, परंतु अत्यधिक पानी के कारण सफल नहीं हुए थे. मंगलावार को पर्यटन मित्रों ने शव को खोजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola