प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हुई जन सुनवाई

Published by :CHANDAN KUMAR
Updated at :12 May 2026 6:09 PM
विज्ञापन
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हुई जन सुनवाई

अंचल कार्यालय में लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम (जन सुनवाई) का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. जिला प्रशासन की पहल पर मंगलवार को जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम (जन सुनवाई) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों के अलावा जिले में चल रहीं कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए भी ग्रामीणों से आवेदन लिये गये. ग्रामीणों से मिले आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गयी. कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. इस दौरान संबंधित प्रखंड के बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे. लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम में अपनी शिकायत व आवेदन लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola