सेल्फ एन्यूमरेशन जनगणना पर जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
सेल्फ एन्यूमरेशन जनगणना पर जागरूकता कार्यक्रम

बिरसा कॉलेज में सेल्फ एन्यूमरेशन जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. बिरसा कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में सेल्फ एन्यूमरेशन जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुरुआत प्राचार्य डॉ सीके भगत ने किया. इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया को स्वयं भर कर अभ्यास किया. वहीं जनगणना 2027 की जानकारी प्राप्त की. प्रशिक्षक अमोनी डॉली और मुदित कुमार झा ने ऑनलाइन माध्यम से सेल्फ एन्यूमरेशन करने की जानकारी दी. कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जया भारती, अनंत राम, बसुदेव हासा, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ अस्मिता महतो, बेन्सन रिचर्ड कंडुलना, श्रवण कुमार, संजय कुमार, तरुण तिरु, किशोर स्वांसी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola