सोनाहातू प्रखंड की चार पंचायत में कंबल वितरण
Published by : AKHILESH MAHTO Updated At : 06 Jan 2026 6:42 PM
बढ़ते ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सोनाहातू प्रखंड की चार पंचायत में कंबल वितरण किया गया.
सोनाहातू. बढ़ते ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सोनाहातू प्रखंड की चार पंचायत में कंबल वितरण किया गया. गलऊ पंचायत में प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी व मुखिया सावना महली ने गलऊ पंचायत सचिवालय में 180 जरूरतमंद बुजुर्ग के बीच कंबल का वितरण किया. लान्दूपडीह पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने लान्दूपडीह पंचायत सचिवालय में 180 जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया. दुलमी पंचायत सचिवालय में मुखिया लतिका देवी ने 180 जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच व बारेंदा पंचायत की मुखिया सुभद्रा देवी ने बारेंदा पंचायत सचिवालय में 180 जरूरतमंद बुजुर्ग के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल पाकर गरीब व असहाय परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. बताया गया कि सरकार की ओर से प्रत्येक पंचायत को 180 कंबल आवंटित किये गये थे. मौके पर पंचायत सचिव सुरेश चंद्र महतो,अंनत हजाम,अवधेश यादव, रोजगार सेवक नंदकिशोर सिंह मुंडा,भगीरथ हजाम, सुंदर साय महतो,वार्ड सदस्य भुखला महली, प्रदीप महतो सहित पंचायत के वार्ड सदस्य,कर्मचारी ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










