ePaper

भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 से, कई कार्यक्रम होंगे

Updated at : 10 Sep 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का सेवा पखवाड़ा 17 से, कई कार्यक्रम होंगे

भाजपा के सेवा पखवाड़ा के निमित्त बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. भाजपा के सेवा पखवाड़ा के निमित्त बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा जनसेवा में हमेशा आगे रहती है. 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा अभियान आयोजित किया जायेगा. जिसमें स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों की सफाई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. सुदूरवर्ती इलाकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा. जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त संग्रह किया जायेगा. एक वृक्ष मां के नाम के तहत प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 पेड़ लगाये जायेंगे. प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम कर भाजपा का विचार प्रबुद्ध जनों तक पहुंचाया जायेगा. इसके अलावा कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. जिला प्रभारी सत्य नारायण सिंह ने सेवा पखवाड़ा के निमित्त बने टोली का समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को मोदी जी के जन्म उत्सव के रूप में मनाना है. सभी कार्यक्रम को सेवा भाव से करना है. पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने संगठन को मजबूत करने के लिए कहा. मंच संचालन जिला महामंत्री संजय साहू और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष कांशी नाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, जगन्नाथ मुंडा, गंदौरी गुड़िया, भागीरथ राय, जिला मंत्री मंजू देवी, गोपाल स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, मीडिया सह प्रभारी महावीर राम सहित अन्य उपस्थित थे.

सार्वजनिक स्थानों की सफाई का कार्यक्रम किया जायेगाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola