कार्यकर्ताओं को बतायी गयी भाजपा की कार्यशैली

Published by :SATISH SHARMA
Published at :13 Apr 2026 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को बतायी गयी भाजपा की कार्यशैली

भाजपा तोरपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

तोरपा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित भाजपा तोरपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन तोरपा में आयोजित किया गया था. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने पार्टी का नीति व सिद्धांत, बूथ एवं मीडिया प्रबंधन, एसआइआर, पार्टी की कार्यशैली आदि के विषय में विस्तार से बताया. प्रशिक्षण के दौरान बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण चंद्र गुप्ता ने जानकारी दी. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल ने पार्टी की कार्य पद्धति विषय पर विचार रखा. जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने भाजपा का कार्य विस्तार की दृष्टि, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी बाखला ने सरकार की उपलब्धियां, दीपक तिग्गा ने सोशल मीडिया, सरल ऐप, नमो ऐप, एआई आदि के बारे में जानकारी दी. केशव कुमार ने एसआइआर के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया. कार्यक्रम का संचालन नीरज जायसवाल ने किया. मौके पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा, खूंटी जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, विनोद भगत, शशांक राय, दीपक तिग्गा,नीरज पाढ़ी, कलीम खान, अमृता देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, प्रतिमा देवी, निर्मावती देवी, रामानंद साहु, जगदीश मांझी, प्रदीप गुप्ता, अजीत राय, भोला गुप्ता, केशव कुमार, भगीरथ राय, पूरेन्द्र मांझी, गंदौरी गुड़िया, रंजीत वर्मा, नितेश केशरी, आलोक जायसवाल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola