भाजपा ने प्रखंडों में किया धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
भाजपा ने प्रखंडों में किया धरना-प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

खूंटी. भाजपा मुरहू मंडल के द्वारा मुरहू में राज्य सरकार के द्वारा किसानों के साथ वादाखिलाफी और धोखे के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया. मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि राज्य में किसानों की उपेक्षा की जा रही है. धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय राम, महामंत्री विजय भगत, सुखमोहन नायक, उपाध्यक्ष प्रसून मांझी, बसंत भगत, दीपक गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

अड़की में किया धरना-प्रदर्शन

अड़की प्रखंड में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को किसानों के धान की बकाया राशि भुगतान, दो लाख रुपए तक के लोन माफी, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के बंद पड़े जनकल्याणकारी योजनाओ को अभिलंब शुरू करने सहित 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मौके पर मंडल अध्यक्ष परशुराम दास, रीता देवी, संजय मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, युधिष्ठिर मानकी, संबंत मुंडा, सुखराम मुंडा, अरुण मुंडा, गौरांग मांझी, नरसिंह पुरान, रुपेश मच्छुवा, संजना देवी, बीबी देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola