झारखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में बुंडू की सुप्रिया रानी का चयन

सुप्रिया रानी के चयन पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.
तमाड़. स्कूल गर्ल्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत अंडर-19 झारखंड क्रिकेट टीम में बुंडू निवासी मानव सेवा संस्था के अध्यक्ष शुभम कुमार उर्फ़ गोलू की छोटी बहन सुप्रिया रानी के चयन पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. सुप्रिया रानी के इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों, स्थानीय एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. सुप्रिया रानी ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. मानव सेवा संस्था सहित सामाजिक संगठनों, खेल प्रशिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सुप्रिया रानी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shubham Haldar
शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।
शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










