भाजपा ने विस स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन मनाया

Updated:
विज्ञापन
भाजपा ने विस स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन मनाया

तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का अटल स्मृति सम्मेलन के रूप में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

तमाड़. विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन डोड़ेया में जिला अध्यक्ष भाजपा रांची जिला ग्रामीण विनय कुमार महतो की अध्यक्षता में की गयी. पूरे देश में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती दिवस 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक अटल स्मृति सम्मेलन के रूप में मनाया जा रहा है. इसी निमित्त तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का अटल स्मृति सम्मेलन के रूप में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष अगरबत्ती जला कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया. मौके पर तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा, जटाशंकर पांडेय, विनय कुमार महतो, धीरज मुख्य रूप से शामिल हुए. कार्यक्रम में तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों सहित दर्जनों महिला, पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola