आर्ट्स एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
आर्ट्स एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित

विद्या विहार पब्लिक स्कूल तोरपा में शनिवार को आर्टस एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. विद्या विहार पब्लिक स्कूल तोरपा में शनिवार को आर्टस एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, वाल हैंगिंग, क्रिसमस लैंप आदि बना कर सबको आकर्षित किया. प्रतियोगिता कक्षावार अलग अलग ग्रुप में बांट कर किया गया. प्रतियोगिता में आरोही कुमारी, किंजल होरो, अशित तिरु, असुइत तोपनो, खुशबू कंडुलना, अश्विन गुड़िया, आरवी कुमारी, मारकुस तोपनो, आशिष हंस, सुषमा प्रधान, अंशराज आइन्द, आशा कोनगाडी, अम्बिका कुमारी, अरोस तोपनो साक्षी कुमारी तथा तेरेसा बोदरा विजयी रहे. निर्णायक की भूमिका कविता जायसवाल तथा सेबेस्टियन धान ने निभाया. सभी विजेताओं को उपप्रधानाध्यापक सेबेस्टियन धान ने शुभकामनाएँ दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola