धर्मप्रांत कैथोलिक महिला संघ की वार्षिक महासभा
Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 01 Feb 2026 5:31 PM
विज्ञापन
खूंटी धर्मप्रांत कैथोलिक महिला संघ की 29वीं दो दिवसीय वार्षिक आमसभा हुई
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बुंडू.
इसाई समुदाय के खूंटी धर्मप्रांत कैथोलिक महिला संघ की 29वीं दो दिवसीय वार्षिक आमसभा हुई. आध्यात्मिक सलाहकार फादर अमृत लकड़ा ने झंडा लहराया और पल्ली पुरोहित, आध्यात्मिक सलाहकार, महिला संघ संचालिका और सभा नेत्री ने संयुक्त रूप से दीप जला कर आमसभा का शुभारंभ किया. दोपहर में बंदगांव, डोरेमो, खूंटी, तोरपा, कर्रा सर्वदा की ओर से विनती प्रार्थना व स्वागत भाषण किया गया. बुंडू पाली के फादर रंजीत लकड़ा ने विषय प्रवेश, रोजड़ी प्रार्थना, पवित्र आराधना की अगुवाई की. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. रविवार को प्रातः मनन, चिंतन, हस्सा, पल्ली, ख्रिसतियाग प्रार्थना की गयी. मुख्य वक्ता शशि लता लकड़ा ने प्रभु से तुम्हें मिले शांति पर प्रवचन दिया. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक विकास कुमार मुंडा ने अल्पसंख्यकों के हितों में विकास कार्य करने और सरकार से उनके हितों की रक्षा पर काम करने का आश्वासन दिया. महासभा में रांची, खूंटी, सिमडेगा सहित कई जिलों के हजारों कैथोलिक समुदाय के लोग शामिल हुए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










