पथलगड़ी की वर्षगांठ मनायी गयी

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 04 Oct 2025 7:02 PM

विज्ञापन

प्रखंड के दिगड़ी सिपाहीगढ़ में पथलगड़ी की वर्षगांठ गुरुवार को मनायी गयी.

विज्ञापन

तोरपा. प्रखंड के दिगड़ी सिपाहीगढ़ में पथलगड़ी की वर्षगांठ गुरुवार को मनायी गयी. सबसे पहले गांव में पथलगड़ी स्थल पर पूजा पाठ किये गये. इसके बाद विभिन्न गांव से आये पाहन, पड़हा राजा सहित अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अतिथियों का पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में सिपाहीगढ़ दिगड़ी के नये ग्राम प्रधान प्रीतम तोपनो को पगड़ी पहनायी गयी. मौके पर लांगो बिरसा तोपनो, बिलकन तोपनो, रेमिश तोपनो, सुमन मुकेश तोपनो, सिमोन तोपनो, राफेल तोपनो, जॉन तोपनो, दीपक कंडुलना आदि उपस्थित थे.

कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू को दी बधाई

खूंटीः राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर रनिया भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदित्य साहू जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं. उनके नेतृत्व में झारखंड में भाजपा को मजबूती मिलेगी. उन्हें बधाई देने वालो में भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम नाग, महामंत्री सुशीला देवी, विमला देवी, जशपति देवी, उपाध्यक्ष डोमन सिंह, जिला भाजपा महामंत्री निखिल कंडुलना, नारायण साहू, नसीम अंसारी, शिव अवतार सिंह, अनूप सिंह, भीष्म नारायण सिंह सहित अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola