बजरंग बली मंदिर की वर्षगांठ मनायी गयी

खूंटी के बेलवादाग में बजरंग बली मंदिर की मंगलवार को वर्षगांठ मनायी गयी.
खूंटी. खूंटी के बेलवादाग में बजरंग बली मंदिर की मंगलवार को वर्षगांठ मनायी गयी. इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें बजरंगबली मंदिर प्रांगण से लेकर कुंजला बनई नदी तक बाजा-गाजा और जयकारों के साथ श्रद्धालु पहुंचे. जहां से श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में जल लेकर कलश यात्रा मंदिर तक वापस लौटी. जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, जितेंद्र कश्यप, परमेश्वर प्रसाद सहित बेलवादाग के परमानंद महतो, देव महतो, आशीष कुमार, अंकिश कुमार, भागीरथी महतो, संजय महतो, केशो महतो, अमित महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










