अल्बर्ट एक्का फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, अड़की की टीम जीती

Updated:
विज्ञापन
अल्बर्ट एक्का फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, अड़की की टीम जीती

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कोरवा और अड़की फुटबॉल टीम के बीच खेला गया.

विज्ञापन

खूंटी. 26वीं वाहिनी एफ समवाय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), अड़की द्वारा युवा सशक्तिकरण की दिशा में अल्बर्ट एक्का फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय अड़की फुटबॉल मैदान में किया गया है. प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को एसएसबी 26वीं वाहिनी के उप कमांडेंट शक्ति सिंह, निरीक्षक बिपुल कुमार सरकार, अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, प्रखंड प्रमुख कृष्णा मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कोरवा और अड़की फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. मैच की शुरुआत प्रमुख कृष्णा सिंह मुंडा ने फुटबॉल को किक मार कर की. मैच में अड़की की टीम ने तीन-शून्य गोल के अंतर से विजय हासिल किया. मौके पर मुखिया मोती पातर, ग्राम प्रधान युधिष्ठिर मानकी और अन्य उपस्थित थे.

सुरक्षा वीर निर्माण कार्यक्रम शुरू

26वीं वाहिनी एफ समवाय सशस्त्र सीमा बल, अड़की द्वारा कमांडेंट शाश्वत कुमार के निर्देश पर मंगलवार को सुरक्षा वीर निर्माण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी. इसके तहत अड़की प्रखंड की 16 पंचायत से आये प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया. प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें अनुशासन, फिटनेस तथा देश सेवा के प्रति प्रेरित किया जायेगा. जिसमें उन्हें सशस्त्र बलों की बहाली में हिस्सा लेने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola